चित्रकूट। काकोरी ट्रेन एक्शश्तन ब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन शहर के टाउन हाल कर्वी में किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लखनऊ से सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।
शुक्रवार को कलाकारों ने देश भक्ति के गीत गाए। छात्र-छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुत कर गीत गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों बुआराम शुक्ला, महेंंद्र त्रिपाठी, अखिलेश कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरूण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर, पूर्व सांसद आरके पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव, बीएसए बीके शर्मा, लवकुश, दिनेश, संजय आदि मौजूद रहे।