फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के जिला अस्पताल में कैंसर का निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर के गुप्ता ने बताया कि कैंसर रोग के इलाज के लिए जिले के डॉ. लखन स्वरूप गर्ग ने विशेष ट्रेनिंग ली है। कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज जिला अस्पताल में शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में कैंसर रोगियों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। अब तक आधा दर्जन मरीजों की कीमोथेरेपी हुई है। डॉ. गर्ग के द्वारा यहां पर कैंसर रोगियों का इलाज किया जा रहा है। रोगियों को चिकित्सीय परामर्श व उपचार के लिए बाहर के विशेषज्ञों को भी समय-समय पर बुलाया जाता है। सीएमएस के मुताबिक जिला अस्पताल में कैंसर की दवाएं और इलाज की नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित एनसीडी क्लीनिक के प्रभारी डॉ. लखन स्वरूप गर्ग ने बताया कि यहां पर मुंह और गले में कैंसर के ज्यादा मरीज मिले हैं। अब तक 10 से अधिक मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इसके बाद बच्चेदानी के आधा दर्जन और स्तन कैंसर के तीन से चार मरीज का पंजीकरण है। कोई भी लक्षण दिखे तो बिना किसी देरी के जिला अस्पताल में इसकी जांच कराकर इलाज कराए। यहां पर जांच और इलाज पूरी तरह से मुफ्त है। अब तक मानिकपुर के बघौड़ा सहित आधा दर्जन मरीजों को कीमोथेरेपी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें