फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो किसान समेत चार की मौत

Sun, 11 Jan 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ठंड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक ही दिन में दो किसान व दो बैंककर्मियों की जान चली गई। सभी के परिजन ठंड लगने से मौत होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सरधुआ थाना क्षेत्र के बडहल का पुरवा सुरवल निवासी शिवप्रसाद निषाद (40) बटाई पर खेती करते थे। शनिवार रात को खेत से लौटने के बाद शौच के लिए निकले और देर रात तक घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान वे एक खेत के पास बेहोश पाए गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वहीं कर्वी के शंकर बाजार में एसबीआई की इंश्योरेंस फ्रेंचाइची में कार्यरत अजिताब राय (48) की मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत की बात कही है। पुरानी बाजार निवासी रूपेश (42) डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में कार्यरत थे। शुक्रवार रात को रूपेश को ठंड लग गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सरधुआ थाना क्षेत्र के ही एक अन्य किसान शिवपूजन सिंह (64) की भी शनिवार देर शाम तबीयत बिगड़ गई। उनके दामाद अरविंद ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर तहसील क्षेत्र के तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने बताया कि उन्हें दोनों मामलों की फिलहाल सूचना नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें