28 सीकेटीपी-7- परिचय- शहर के पटेल पार्क पर सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना के नाम बदलने और नियमों में किए गए फेरबदल के विरोध में रविवार को पटेल तिराहे पर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया।
धरने में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों और गांवों के विकास के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार न केवल इस योजना का नाम बदल रही है, बल्कि इसके नियमों में भी फेरबदल कर रही है।
मनरेगा कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे को सड़क से सदन तक लड़ने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दावा किया कि मजदूरों का हक मारा जा रहा है और पहले जहां केंद्र सरकार मनरेगा में 100 प्रतिशत बजट देती थी, अब उसे घटा दिया गया है।
रंजना बराती लाल पांडेय, गज्जू प्रसाद फौजी, कांग्रेस प्रवक्ता चुनवाद प्रसाद प्रजापति ने बताया कि पार्टी गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों को इस बिल को वापस लेने के लिए जागरूक करेगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, शिव गुलाम वर्मा, विजय मणि त्रिपाठी, कामता द्विवेदी मौजूद रहे।