फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार घरों में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव में तीन भाइयों समेत चार के घर में आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई। लगभग तीन लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है।
भखरवार गांव के राजकरन पाल ने बताया कि वे लोग खेती कर जीवन यापन करते हैं। बुधवार की शाम घर में बच्चे थे। अन्य परिजन खेत में थे। अचानक घर में आग लग गई। यह देखकर चिल्लाते हुए बच्चे बाहर भागे। जानकारी होते ही परिजन और ग्रामीण आग बुझाने लगे। आग की लपटें बढ़ती ही गईं और पड़ोस में रहने वाले बबुली प्रसाद पाल, रामसूरत पाल व प्रेमचंद्र पाल के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दमकल विभाग में सूचना दी। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लगभग तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर गुरुवार को लेखपाल रावेंद्र सिंह ने नुकसान का जायजा लिया। आग से घर जलने के बाद चारों परिवारों के लोग पड़ोसियों के घरों और बरामदे में सोये। ग्रामीणों ने ही उनके भोजन का इंतजाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें