फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डेंगू के चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में दो दिन के अंदर डेंगू के लक्षण वाले चार मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा चार मरीज बुखार के भर्ती कराए गए। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेडों का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शिवरामपुर निवासी बरकत खान, पटेल नगर निवासी विद्या गुप्ता, तरौंहा की नैंसी व सिविल लाइंस कर्वी के विनय को तेज बुखार व बदन दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जांच के बाद इनमें डेंगू के लक्षण पाये गये। इसी आधार पर इनका इलाज शुरू हुआ।
इसके अलावा जिला अस्पताल में मनोहरगंज की रिचा, कर्वी के अनू सिंह, पहाड़ी के ओमप्रकाश व तरौंहा की मेडियादेवी को परिजनों ने तेज बुखार होने पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू के लक्षण व अन्य बुखार के मरीजों की संंख्या बढऩे पर अतिरिक्त बेडों का इंतजाम किया है। डेंगू से बचाव के तरीके भी मरीजों को बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें