फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: माॅडल से बताए जैविक खेती करने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मध्यमिक शिक्षा विभाग ने गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में किया। हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही पानी के संरक्षण सहित कई अन्य मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी में जलवायु परिवर्तन एवं परिणाम, जैविक खेती करने,जैव विविधता संरक्षण व सुगमता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार व सहित गणित भौतिक विज्ञान व खेल के मॉडल छात्र-छात्राओं ने बनाया।
मॉडल प्रदर्शनी में श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेजी छात्रा प्रिया देवी व जानकी देवी ने मानव कल्याण के लिए जीव विज्ञान का मॉडल प्रस्तुत किए। बताया कि रसायनिक उवर्रक खेतों में डालने से खेत बंंजर होते जा रहे है। इस लिए जैविक खेती करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा पारूल ने वैकल्पिक ऊर्जा का मॉडल प्रस्तुत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें