फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अध्यक्ष पद पर चार व सचिव के लिए पांच ने की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-12 व 13-
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज व कल पर्चाें की होगी जांच व नाम वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार और सचिव पद के लिए पांच दावेदारों ने पर्चा भरा है। इनमें से कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो पूर्व में भी इन पदों पर चुनाव लड़ चुके हैं, जिससे इस बार मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पर्चों की जांच और नाम वापसी का कार्य शुक्रवार और शनिवार को होगा।
चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुरेश सिंह प्रभु, सुशील कुमार मिश्रा, देवमूरत वर्मा और रामसजीवन वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, सचिव पद के लिए विजय प्रकाश त्रिपाठी, शिवशंकर उपाध्याय, शशीकांत पांडेय, मानसिंह और दीपक द्विवेदी मैदान में हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कई अनुभवी उम्मीदवार होने से अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी का माहौल है।
विज्ञापन

अन्य पदों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (20 वर्ष से ऊपर) पद पर रामेंद्र त्रिपाठी और शिव कुमार सिंह, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) पद पर विनोद पांडेय, उमेश प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, रणविजय पाल, मनीष विश्वकर्मा, लवकुश और कृष्ण गोपाल ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष तिवारी, अनुराग चंदेल, कृष्ण कुमार मिश्र, रामप्रकाश मिश्र, मुकेश चतुर्वेदी और कामता रैकवार के बीच मुकाबला होगा।
संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर मुश्ताक हुसैन और प्रिया देवी, जबकि संयुक्त सचिव लाइब्रेरी और प्रवक्ता पद पर क्रमशः श्यामबाबू पयासी और धर्मेंद्र कुमार अकेले उम्मीदवार हैं, जिससे इन पदों पर उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से ऊपर) पद पर मोतीलाल सेन, रामरुप, उमादत्त, कुंजबिहारी, जितेंद्र उपाध्याय और अरविंद शुक्ला, और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से नीचे) पद पर जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह, पकंज कुमार, सत्यम द्विवेदी, राधेश्याम प्रजापति और बाबूलाल ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी के अनुसार, पांच जनवरी को सुबह दस बजे से मतदान होगा। इस बार कुल 534 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनावों की तुलना में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, पहले यह संख्या 578 थी। राजापुर और मानिकपुर के मतदाताओं के हटने से अब पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 534 रह गई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें