फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से चार भैंसों की मौत, एक घायल

Mon, 07 Apr 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के पियारिया माफी में शनिवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से चार भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर बाद तीन की मौत हो गई। वहीं एक का इलाज किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पियारिया माफी निवासी रजवा यादव ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे भैंसों को चराकर घर ले जा रहा था। तभी गांव के पास राजापुर लालता रोड पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसों को टक्कर मार दिया। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गई। डाक्टर इलाज के लिए पहुंचे। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। एक का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मवेशी मालिक की तहरीर पर ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें