फोटो 08 सीकेटीपी 13 कार्यक्रम में संस्थापक श्याम बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण के दौरान मौजूद व
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती पर शुक्रवार को व्यापारियों ने याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्र ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा ने अपना जीवन व्यापारी समाज की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने आजादी के बाद व्यापारियों को अफसरशाही और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया। राजीव अग्रवाल ने बताया कि मिश्रा ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखी और पांच बार सांसद रहते हुए भी व्यापारियों के हितों की आवाज उठाई। जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी ने मिश्रा के कथन को दोहराया, व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर व्यापारी सुखी होगा तो देश सुखी होगा। जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता ने व्यापारी एकता मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बांदा- चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।