फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्राओं ने साझा किए अनुभव

Wed, 30 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवरामपुर में बुधवार को पूर्व छात्राओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अनुभव भी साझा किए। कर गुजरने का कुछ मन जो मचल उठे... जैसे गीतों ने लोगों को ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बीएसए वीके सिंह ने मां सरस्वती के पूजन से की। छात्राओं कौशल्या, पूजा, निशा, पूनम आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सविता, अंजना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मीरा, पूनम, क्षमा और सहयोगियों ने गीत प्रस्तुत किया। राधा कृष्ण गीत पर अनुराधा, श्वेता, रोशनी के नृत्य की सभी ने सराहना की। इसके अलावा मनोजा राजकुमारी की प्रस्तुति सूरज बदले चंदा बदले, श्वेता के कर गुजरने का कुछ मन जो मचल उठे, गीतों ने प्रेरणा दी। रोशनी, मानसी, अनुराधा आदि की कव्वाली भी सराही गई।

शोभा, अंजली ने भांगड़ा, अनुराधा, चुन्नी आदि ने देश रंगीला पर डांस प्रस्तुत किया। पूनम गुप्ता ने विद्यालय की सुविधाओं के बारे में बताया। इन विद्यालयों के  उच्चीकरण की जरूरत बताई। बीएसए ने कार्यक्रम के सफलतापूर्ण आयोजन पर सभी को बधाई दी। कहा कि अगर इरादे बुलंद हों तो सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन


कक्षा आठ पास छात्रा को एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। पूर्व जिला समन्वयक रामआसरे प्रजापति ने छात्रा आभा को एक हजार का पुरस्कार दिया। मौके पर डायट प्रवक्ता वीपी सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, अर्चना यादव, वंदना चतुर्वेदी, आरती पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें