फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला किसान का घर

विज्ञापन
फोटो-6- देउंधा गांव के एक घर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया। रामनगर ब्लाक क्षेत्र के देउंधा गांव में किसान राधेश्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद सदस्य चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर लपटें बढ़ती गईं। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तब तक किसान का घर व गृहस्थी जल चुकी थी। घटना के समय किसान पत्नी के साथ खेत पर था। घर में बच्चे थे। तभी अचानक अज्ञात कारणों के चलते घर के एक हिस्से में आग लग गई। हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसान का कच्चा घर धू-धू कर जलने लगा। आग से लगभग तीन लाख की संपत्ति जल गई। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेेस के जिला प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने किसान को आर्थिक मदद व घर दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें