पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी थाना अंतर्गत खैरी गांव में मंगलवार को खेत में सिंचाई कर रहा किसान रामबरन रैदास(40) पुत्र चुनका प्रसाद बेहोश होकर गिर गया। जिला अस्पताल में परिजनों ने इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर परिवार के सदस्यों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में ठंड लगने से मौत की बात कही है। मृतक के पत्नी गीता, एक पुत्र अश्वनी व चार पुत्रियां है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। (संवाद)