फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में ही गुरुवार को चार दिवसीय कृषि मेला का शुरू हुआ। इसका शुभारंभ राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया। पहले दिन मेला में जहां किसानों को आधुनिक खेती करने की जानकारी दी गई। वहीं कई विभागों ने मेला में अपने- अपने स्टाल लगाकर कृषकों को नई जानकारी दी। मेले में फार्म मशीनरी बैंक कस्टम आयरिंग सर्र्विस के तहत दराई मानिकपुर की गायत्री देवी व भीटा खेरा गांव के गणेश प्रसाद को ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की चाभी प्रदान की।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने कृषि प्रदर्शनी की जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी ने पौधे के आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति, मृदा स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे ने कृषि निवेश, जायद फसल उत्पादन की जानकारी दी। विषयवस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने ढैंचा सनई की हरी खाद से मृदा में जीवांश, उर्वरकता बढ़ाने, मृदा में ऊपरी सतह की उपजाऊ मिट्टी के संरक्षण, गर्मी की गहरी जुताई से हानिकारक कीट रोग के अंडे की जानकारी दी। इस मौके केपर जादूगर राजेश श्रीवास्तव, साकेत बिहारी शुक्ला, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मऊ बाल गोविंद यादव, हरिराज सिंह, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें