फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत ब्यूर गांव के पास हाईवे पार कर रहे एक किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया, पर रास्ते में मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। ट्रक दुर्घटना के बाद 100 मीटर दूर एक खाई में जा गिरा। जबकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

ब्यूर गांव का निवासी बब्बू शुक्ला (55) रविवार की भोर में चार बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। जब वह झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था। तभी प्रयागराज की ओर से प्याज लेकर जा रहा ट्रक बब्बू को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना से मां कल्ली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी नहीं हुई थी और वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। दो भाई शिवप्रताप व राजाराम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें