फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण उत्सव शुरु: जागरुकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-12
विज्ञापन

कोरेाना टीकाकरण उत्सव शुरू: जागरुकता जरूरी
चित्रकूट। ईच वन वैक्सीनेट वन, ईच वन सेव वन, ईच वन ट्रीट वन के मूल मंत्र के साथ रविवार को कोरोना टीका उत्सव शुरू हुआ। राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जिला चिकित्सालय में चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन प्रथम पाली में 200 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव एक प्रकार की कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। इन 4 दिनों में व्यक्तिगत स्तर पर प्रशासन के स्तर पर हमें अपने-अपने लक्ष्य बनाने हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करना है। इसका मुझे विश्वास है। हम एक बार फिर से कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। डीएम ने कहा कि जिले में जागरुकता जरूरी है। जहां पर एक भी कोरोना पॉजिटिव केस आया है उस परिवार के लोग समाज के लोग माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें