फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफपीओ गठन पर दिया जाए विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मुख्यालय के डाक बंगले में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें कहा कि किसानों के हित में एफपीओ का गठन प्रत्येक विकासखंड में करना आवश्यक है। जिले में सात एफपीओ का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक दौरान राज्यमंत्री ने कहाकि जैविक खेती, प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देकर किसानों को जागरूक करें। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ ही मोटे अनाज कोदो, सावा, काकून एवं तिलहन, फसल बुवाई के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। इसके बाद राज्यमंत्री ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। परिक्रमा मार्ग पर भरत मंदिर के पास वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें