चित्रकूट। ब्लाक रामनगर के सभागार में कोविड वैक्सीनेशन शत प्रतिशत व गैर संचारी रोग को लेकर ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक की बैठक विकास खंड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई।
विकास खंड अधिकारी धनंजय सिंह ने सभी ग्राम प्रधान और सचिव को गैर संचारी रोग अभियान और कोविड वैक्सीनेशन सही ढंग से कराने के निर्देश दिए। निगरानी समिति को मेडिसन किट वितरण किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र सिंह ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चो के बचाव के लिए मेडिसन किट पर चर्चा की। पिरामल संस्था के हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नीति आयोग के द्वारा ब्लॉक के पांच गांव में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए गोद लिया है। यूनीसेफ के दुर्गा प्रसाद ने जानकारी दी कि एक से 31 जुलाई तक गैर संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान मे ग्राम प्रधान से सहयोग की अपील करेंगें।