फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अवैध खनन से रोका तो वन दरोगा पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। थाना रैपुरा के भौंरी के पहाड़ में अवैध खनन कर रहे पांच युवकों ने वन दरोगा के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद भाग निकले। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रैपुरा रेंज के अगरहुडा बीट के प्रभारी वन दरोगा रामऔतार ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर भौरी एक रोपावनी का गश्त कर रहे थे। तभी पहाड़ से पत्थर के टूटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो भौरी निवासी दिनेश गौतम, सुशील उर्फ पप्पू यादव, रामशरण यादव, करकाहवा पुरवा मजरा बगरेही निवासी संगम लाल व वंशरुप का पुरवा निवासी पंचा अवैध रूप से पत्थर, पटिया एवं मुड्ढी का खनन कर रहे थे। मना किया तो गाली गलौज करने लगे। पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे पीटा और सामान छोड़कर मौके से भाग गए।
मौके से झूमर, फावड़ा, गुनिया, छेनी, हथौड़ी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। सामान को रेंज कार्यालय में जमा किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गाली गलौज, खान व खनिज अधिनियम, प्रिवेंशन आफ डेमेज टू पब्लिक प्रापर्टी एक्ट व वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें