फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : खाद्य निगम से सीधे राशन की दुकानों में पहुंचेगा अनाज

विज्ञापन
खाद्य सामग्री लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। खाद्य तथा रसद विभाग ने खाद्य निगम से सीधे राशन की दुकानों में अनाज पहुंचाने के लिए मानिकपुर विकास खंड क्षेत्र में सिंगल स्टेज व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके लिए विधायक आनंद प्रकाश शुक्ला ने खोह गांव के पास ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि पहले भारतीय खाद्य निगम से अनाज जिले के ब्ल़ॉक क्षेत्र में बनीं राज्य सरकार की गोदामों में जाता था।
अब प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब सीधे उचित दर विक्रेताओं के यहां अनाज पहुंचाया जाएगा। इसकी मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र में शुरूआत की गई है।
इसके तहत मानिकपुर विकास खंड की 83 दुकानों मेें सीधे अनाज पहुंचेगा। इस योजना को अगले माह पूरे जिले में लागू कर दिया जाएगा। जिस ट्रक में अनाज आएगा उसमें जीपीआरएस भी लगा रहेगा।
विज्ञापन

इससे ट्रक की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। इस मौके पर जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, मानिकपुर क्षेत्र के विपरण निरीक्षक अमित राज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी व जिला महामंत्री राजेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें