फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सुबह से शाम तक कोहरा, दोपहर को कुछ राहत

विज्ञापन
सीतापुर मार्ग पर सुबह 9 बजे छाया घना कोहरा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी/खोही। जिले में सर्दी का मौसम चरम पर है। गलन व बर्फीली हवा से आम जनों की जिंदगी पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति बहुत धीमी रही।
विज्ञापन

जिले में इस समय ठंड से यात्रियों का हाल बेहाल है। रविवार को कोहरा पडऩे से सुबह दस कदम में कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। ऐसे में इंडीकेडर व लाइट जलाकार वाहन संचालित होते रहे। दोपहर बाद कोहरा छंटने का सिलसिला शुरू हुआ तो आवागमन शुरू हो सका। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि अधिकतम तापमान 13व न्यूनतम तापमान 6 सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें