फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः राम-सीता का विवाह होते ही हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
मऊ में रामलीला के दौरान धनुष भंग लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। मऊ कस्बे में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का आयोजन पांचवें दिन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष उठाते ही जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। श्रीराम व माता सीता का विवाह हुआ और फूलों की बारिश हुई। इसके बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का दर्शकों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी मऊ कस्बे में अनुष्ठानी रामलीला कमेटी रामलीला का आयोजन कर रही है। मिथला के राजा जनक ने सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने की शर्त रखी। जिस पर भगवान श्रीराम ने जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाई धनुष टूट गया। श्रीराम व माता सीता का विवाह हुआ।
जनकपुरी में खुशियां मनाई गई रामलीला में अयोध्या की हनुमत रामलीला मंडली के कलाकार मंचन कर रहे है। इसका संचालन जय प्रकाश तिवारी कर रहे है। इस मौके पर अनुष्ठानी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला, प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्र, कोषाध्यक्ष नत्थू केशरवानी, अनूप द्विवेदी सुबोध शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड नई बाजार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित लीला में धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। सुबह देर तक परशुराम लक्ष्मण संवाद चला। कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र केसरवानी, अधिवक्ता संजय अग्रवाल, व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, ओम केसरवानी, डा. सुरेंद्र अग्रवाल व दिलीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें