फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और तालाबों में पुरखों का जल तर्पण

Wed, 06 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी के घाट पर पूर्वजों को जल तर्पण करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पितृपक्ष के पहले दिन नदियों और तालाबों में पुरखों को जल तर्पण करने के लिए लोग पहुंचे। धर्मनगरी में मंदाकिनी नदी किनारे स्थित रामघाट पर सुदूर क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने जल तर्पण किया। इस बार मंदाकिनी नदी का पानी मटमैला होने से श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन


बुधवार को पितृपक्ष शुरू होने पर पितरो को जल तर्पण करने के लिए लोग मंदाकिनी नदी के घाट पर पहुुंचे। स्नान के बाद मंत्रोेच्चारण के बीच विधि विधान से पुरखों को जल तर्पण किया। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित रामघाट पर पुरखों को जल तर्पण के लिए जिले के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि राज्य से लोग आए। राजापुर और मऊ प्रतिनिधि के अनुसार यमुना नदी के घाट और तालाबों में स्नान कर पितरों को जल तर्पण किया। मानिकपुर-भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, पहाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार पितृ पक्ष शुरू होने पर नदियों और तालाबों में परिवार के सदस्यों ने जल तर्पण किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें