फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस पर फायरिंग के दोषी को पांच वर्ष की कैद

Sat, 20 Dec 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। न्यायालय फास्ट ट्रैक के अपर सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग करने के दोषी को पांच वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही उस पर आठ हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। उन्होंने यह फैसला 14 साल पुराने मामले में दिया।
विज्ञापन

बीते 25 अक्तूबर 2011 को बहिलपुरवा थाना के दरोगा हरिशरण सिंह ने जान से मारने के लिए पुलिस फोर्स पर फायरिंग करने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने फतेहपुर जनपद के खागा थाना के खैरई मजरा पचीसा का डेरा निवासी जमील नट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्कालीन विवेचक दरोगा केशरी सिंह ने मामले की विवेचना कर 22 दिसंबर 2011 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने पक्ष व विपक्ष की दलीलें सुनीं। बाद में आरोपी जमील नट को दोषी करार दिया। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने दोषी को सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें