फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर, वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बीएसए ने मंगलवार को छह स्कूलों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिलने पर कई शिक्षकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रेहुंटिया में प्रधानाध्यापक जय प्रकाश मिश्र, सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, सुधाकर यादव मौजूद रहे, जबकि चंद्रभूषण सिंह, रीता देवी गैरहाजिर रही। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहुंटिया में इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ही मिले। सहायक अध्यापक रेखा वर्मा अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वहीं परिचायक राजीव कुमार बीआरसी से संबंद्ध मिले। इसके बाद कंपोजिट स्कूल सेमारिया चरणदासी में प्रधानाध्यापक पुष्पा देवी, सहायक अध्यापक शशिभूषण, मुन्नालाल, शशिप्रभा, रीना चौहान, अनामिका सिंह, शिक्षामित्र ऊषा देवी मौजूद रहीं। वहीं दूसरी शिक्षा मित्र सुषमा देवी गैरहाजिर रहीं। स्कूल में 159 के सापेक्ष 80 छात्र-छात्राओं की संख्या बताई गई, लेकिन गिनती में 56 ही मिले। फिर प्राथमिक विद्यालय ऐंचवारा-दो में शिक्षामित्र विभा शुक्ला अनुपस्थित रही। अन्य सभी मौजूद रहे। इसके बाद ऐंचवारा-एक में सभी स्टाप मौजूद रहा। उच्च प्राथमिक स्कूल सरैंया में सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें