चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के जमाहिली गांव में सोमवार की रात को एक युवक ने फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैंं।
जमाहिली निवासी कुंज बिहारी ने बताया कि सोमवार की रात को भतीजा शिवम कुमार (21) घर में मां सुनीता देवी और छोटे भाई सत्यम के साथ खाना खाया था। इसके बाद बरामदा में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह उसकी मां की नींद खुली तो देखा कि शिवम फंदे से लटक रहा था। मां के चीखने पर परिजन व आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हुए। पुलिस को सूचना दी। बताया कि शिवम ने किस कारण फंदा लगाया है। किसी को कोई जानकारी नहीं है। शिवम दो भाई थे। एक बहन शिवानी है।
पिता इंदौर में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि परिजनों ने फंदा लगाने की जानकारी तो दी है, लेकिन कारण नहीं बताया है। जांच की जा रही है।