फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हत्या में तीन भाइयों सहित पांच को सात साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महिला की हत्या में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनुराग कुरील ने शनिवार को पांच लोगों को दोषी पाया। इसमें तीन सगे भाई हैं। दोषियों को सात-सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के परदवां के कनभय निवासी बच्चालाल ने बताया कि दो अगस्त 2016 को गांव निवासी चुल्ला, बउरा उर्फ द्वारिका, विफई, फूलचंद्र निषाद, भगौती उर्फ व्यापारी ने उसकी पत्नी माया देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इससे पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, बलवा और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने घटना के दो दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 22 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। शनिवार को सुनवाई पूरी हुई। अदालत ने दोषी पाने पर तीन सगे भाई चुल्ला, बउरा उर्फ द्वारिका व विफई और फूलचंद्र व भगौती को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें