फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच गोतस्कर पकड़े, 40 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। पुलिस ने अंतर्राज्यीय पांच गो तस्कर पकड़े हैं। इनके कब्जे से 40 गोवंश बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को मऊ सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेश चंद्र पांडेय की टीम ने बुधवार की रात मप्र की सीमा क्षेत्र की ओर जा रहे कुछ लोगों को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ में पता चला कि ये लोग गोतस्करी करते हैं। 40 गोवंश अगल-बगल के जंगल में बांध रखे थे। पकड़े गए आरोपियों में शहडोल के कोबरी सुहागपुर निवासी भानसिंह नायक उर्फ गुल्लू, खतौली निवासी कृष्णा नायक, नेपनिया निवासी शंकर उर्फ अजय नायक, पटासी निवासी देवानायक व पहाड़ी बछरन के अजमेर अली उर्फ छोटू शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके पास से 40 गोवंश बरामद किए गए हैं। बताया कि पैदल जंगल के रास्ते इन गोवंशों को मध्य प्रदेश की सीमा तक ले जाते हैं। वहां किसी वाहन के माध्यम से जिला शहडोल ले जाते हैं। इसके बाद गोकसी का कार्य करते हैं। मुखबिर की सूचना पर इन पांचों आरोपियों को अगरहुंडा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें