फोटो- 2- बाहर निकाली गई शहर के जलसंस्थान के इंटेकवेल में फंसी मछली
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई करने वाली मंदाकिनी नदी किनारे स्थित इंटकवेल की मशीन खराब हो जाने से शहर सहित कई गांवों में पानी की सप्लाई कई दिनों से बाधित है। जिससे यहां के निवासी परेशान हैं।
शहर के मंदाकिनी के चक्की घाट में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई करने के लिए इंटकवेल बना हुआ है। जहां पर मशीनें लगाकर पानी की सप्लाई शहर सहित पहाड़ी क्षेत्र व सीतापुर क्षेत्र के कई गांवों में जाती है। एक सप्ताह से मशीनें खराब होने से शहर कई माहेल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे हैंडपंपों के सहारे यहां के निवासी पानी भरने को मजबूर हैं। वही पहाड़ी विकास खंड व सीतापुर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बंद है। जिसको लेकर ग्रामीणों में जल संस्थान के अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश है।
मशीन से निकाली एक फुट लंबी मछली
चित्रकूट। जल संस्थान के इंटरवेल में कार्य करने वाले मिस्त्री गेदेलाल, संतोष कुमार, जमुना प्रसाद बताया कि एचपी मशीन में एक मछली जिसकी लंबाई एक फीट से अधिक थी। मशीन के अंदर फंस गई थी। जिससे मशीन खराब हो गई थी। मशीन खोल कर अंदर से मछली निकली गई।
शहर में अधूरी पाइप लाइन बिछाने से आ रही समस्या
चित्रकूट। अधिवक्ता कमलेश कु मार ने बताया कि शहर में पानी की सप्लाई के लिए जल संस्थान ने कई वर्ष पहले नई पाइप लाइन स्वीकृत कर बिछाने का कार्य किया था। जिससे ट्रैफिक चौराहे से पुरानी कोतवाली पुरानी कोतवाली तक नयी पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया। जिससे पानी की सप्लाई कई मोहल्ले में बंद रहती है। छूटी गई पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जाए।