फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पहले छोटे भाई की मौत अब बड़े ने लगाया फंदा

Sat, 29 Nov 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में दो दिन में दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैली है। शुक्रवार को छोटे भाई राकेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शनिवार को बड़े भाई धीरेंद्र का शव भी कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इनके सबसे बड़े भाई की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। पुलिस दो दिन में दो भाइयों की मौत से फॉरेसिंक टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरधुआ थाना क्षेत्र भदेहदू गांव निवासी विदित सिंह ने बताया कि उसके पिता धीरेंद्र सिंह (50) शुक्रवार रात को घर से खाना खाने के बाद कुछ देर में आने की बात कहकर निकले थे। पूरी रात वह घर नहीं आए। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर एक कटहल के पेड़ पर धीरेंद्र का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचे तो शिनाख्त के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कराया।
पुत्र ने यह भी बताया कि उसके पिता का दिमाग का संतुलन सही नहीं रहता था। शुक्रवार सुबह उसके चाचा राकेश की छत से गिरकर मौत हुई थी। इसे लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया था कि धीरेंद्र व राकेश नशा करते थे। नशे की हालत में ही दोनों के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था। मारपीट में राकेश की मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को राकेश की छत से गिरने से मौत बताई है।
विज्ञापन

दूसरे ही दिन धीरेंद्र की मौत के बाद पूरे गांव में चर्चा है कि नशे में दोनों भाई की जान चली गई। धीरेंद्र व राकेश तीन भाई थे। इनके सबसे बड़े भाई धर्मेंद्र की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इससे धीरेंद्र की पत्नी रेखा सिंह का रो- रो कर बुरा हाल रहा। धीरेंद्र के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि कई संदेह होने पर दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। राकेश की मौत का कारण चेहरे व सिर के बाईं ओर गंभीर चोट से नसें फटना बताया गया है। धीरेंद्र की मौत का कारण फंदा लगाकर खुदकुशी ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें