चित्रकूट। जिले की 12 ग्राम पंचायतें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सभी को लग चुकी हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। वैक्सीनेशन से संतृप्त यह गांव अन्य ग्राम पंचायतों के लिए नजीर बनेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के रामनगर ब्लॉक की पहाड़ी, देउन्धा, पिपरौंद, ढढवार, पराको, बसिंघा, रामपुर, खजुरिया खुर्द, खजुरिया कला ग्राम पंचायतें और मऊ ब्लाक की चित्रवार मनका, गाहुर आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रामनगर और मऊ ब्लाक के संतृप्त ग्राम पंचायतों की ग्राम प्रधान रानी देवी, सुनील शुक्ला, बुद्धिराम सहित 12 प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और साल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला की अगुवाई में एसडीएम सभागार में ग्राम प्रधानए क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव और कोटेदारों के साथ बैठक की गई है। सभी से ग्राम पंचायतों में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के साथ वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में सहयोग मांगा गया है।