फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गोप्पा के बड़े भाई को गोली मारी, घायल, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
कोटो नंबर- 5 - गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती डाकू गोप्पा का भाई महिपाल यादव - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के हर्रा गांव में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से ग्रामीण सहम गए। दो गोली जेल में बंद डाकू रामगोपाल यादव उर्फ गोप्पा के बडे़ भाई महिपाल को लगी और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। जब तक ग्रामीण पहुंचे हमलावर भाग चुके थे। महिपाल को पहाड़ी सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत हर्रा गांव निवासी महिपाल यादव (55) पुत्र चुनकू की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि महिपाल सोमवार देर शाम पेड़ों की रखवाली करने के बाद घर में सो रहा था। करीब 12 बजे गांव का ही भरत यादव उसे जगा कर जरूरी काम की बात कहकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद अचानक ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज सुन परिजन भरत के घर की ओर भागे। वहां महिपाल लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था।
हमलावर असलहे लिए खेतों की ओर चले गये। घायल के परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी फिर जिला चिकित्सालय भेजा। जहां हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर किया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर इश्त्याक अहमद ने पड़ताल की। घायल जेल में बंद डाकू सरगना रामगोपाल उर्फ गोप्पा उर्फ भोले का बड़ा भाई है। गोप्पा ने गांव में ही दिनदहाड़े पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी संभावना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें