फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आतिशबाजी के अवैध भंडारण में लगी आग, तीन झुलसे, प्रयागराज रेफर

विज्ञापन
 घर में पटाखों के धमाके के बाद आग लगने पर आग बुझाती दमकल विभाग की टीम । संवाद - फोटो : 06फोटो 1 सीकेटीपी 10- परिचय- घर में पटाखों के धमाके के बाद आग लगने पर आग बुझाती दमकल विभाग की टीम । संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के मोहल्ला वाल्मीकि नगर में बुधवार की शाम पांच बजे अवैध रूप से भंडारित की गई आतिशबाजी में आग लग गई। एक के बाद एक हुए विस्फोट में परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। विस्फोट से उछला पत्थर लगने से छह साल का बच्चा घायल हो गया। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाई। झुलसे लोगों को सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।



मोहल्ला निवासी इश्तियाक (62) आतिशबाजी बनाते और बेचते हैं। बताया कि शाम को परिवार के लोग घरेलू कामों में व्यस्त थे। इस दौरान घर में रखे पटाखों में आग लग गई। इससे एक-एक कर पटाखे फूटते गए। जब तक कुछ समझ पाते कि पटाखों की चिंगारी से घर में आग लग गई। घरवालों की चीख पुकार और धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। भगदड़ मच गई। पुलिस को सूचना देकर लोग आग बुझाने में लग लग गए।
विज्ञापन


पटाखों की चिंगारी से इश्तियाक, पत्नी बानो (60) और बहू शबनम परवीन (30) झुलस गईं। पास में खेल रहा नाती सरफराज (6) दीवार का पत्थर लगने से घायल हो गया। एसडीएम मो. जसीम, थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घायलों को सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन




थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि इश्तियाक ने दीपावली पर बचे पटाखे घर में रखे थे। पटाखों का अस्थायी लाइसेंस लेते हैं। बेचने के बाद जो पटाखे बचे थे, वही रखे थे। इसका अलग से लाइसेंस नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें