फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के भदेदू में खलिहान में लगी आग, घर भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेदू में घर के पास बने एक खलिहान में आग लग गई। इससे फसल के साथ घर में भी आग लग गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने-अपने घर से पानी निकालकर आग पर काबू मेें पाया तब तक खलिहान में रखी सरसों की फसल जल कर राख हो गई। घर को भी भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

भदेदू गांव की पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकलिया ने अपने घर के सामने खलिहान बनाया है। इसमें खेतों से फसल काटने के बाद खलियान में रख दिया। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते खलिहान में आग लग गई। देखत-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियोें को दी गई। इसके बाद भी कोई न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आग को किसी तरह से बुझाया। आग लगने से 20 हजार रुपये की सरसों की फसल जल गई। इसके साथ घर के दरवाजे व खिड़कियां भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें