फोटो- 11- इटवा की दुकान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट के रामनगर के रैपुरा थाना अंतर्गत इटवा गांव में एक किराना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से दुकान में रखा सारा समान जल गया। जिससे दस लाख से अधिक का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया।
इटवा गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र रघुवर दयाल अपनी दुकान इटवा में खोले हुए। जिसमें बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा समान जल कर राख हो गया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिससे फायर ब्रिगेड विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है।
वहीं, इटवां गांव के व्यापारी ललित मिश्रा ने 5,100 रुपए देने की घोषणा की है। व्यापारी नेता शानू गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, दशरथ केसरवानी ने पीड़ित दुकानदार के घर पहुंचकर मदद की बात कही है। कहा कि डीएम से भेंट कर मुख्यमंत्री कोष से मदद दिलाने की मांग करेंगें। इसके अलावा रैपुरा थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। संवाद