फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को याद करने के लिए निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में जलियावाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से शहर में यात्रा निकाली गई। इसमें धर्मनगरी के साधू-संत भी शामिल हुए। यात्रा चित्रकूट जिले से शुरू होकर झांसी शहर में समाप्त होगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से यात्रा निकाली गई। इसको राष्ट्रीय बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष प्रियंक काननूगो व दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शहर प्रमुख गलियों से गुजरी। इसके साथ गोष्ठी भी की गई।
विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री कमलनयन ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए लाखों लोगों ने जलियवाला बाग में एक हजार से अधिक देश भक्त शहीद हो गए थे। इसका बदला ऊधम सिंह ने ब्रिटेन जाकर जनरल डायर की हत्या की थी। आभविप के संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी ने कलश यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व जिला संयोजक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने आभार जताया। इस मौके पर कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदन गोपालदास, डा रणवीर सिंह चौहन, श्रंद्याशु, तिवारी, आशीष कुमार, विभाग संयोजक, गौरव करवरिया, नगरमंत्री पुष्पेंद्र गर्ग, नीरज कुमार, रोहित शुक्ला, जगदीश गौतम, दिनेश तिवारी, अश्वनि अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें