फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान जला

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-4- परिचय- खोही में आग लगने के बाद दुकान के पास मौजूद दुकानदार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
खोही। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोही परिक्रमा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को शार्ट सर्किट से एक किराना दुकान में आग लग गई। लपटों में रखा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जला है।
विज्ञापन

दुकानदार योगेश बाजपेई ने बताया कि वह रात करीब आठ दुकान में ताला बंद कर घर गया था। करीब एक घंटे बाद मकान मालिक ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा तो अंदर आग जल रही थी। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने के बाद शटर उठाकर देखा कि फ्रीजर, आटा, दाल, तेल, साबुन, चीनी सहित अन्य पूरा सामान जल चुका था। वह रात भर जले सामान को समेटता रहा। रात में ही पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने शार्ट सर्किट आग लगना बताया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें