चित्रकूट। कर्वी रेलवे स्टेशन के मेला यात्री शेड में शनिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि आग के समय शेड में कोई नहीं था। आरपीएफ के जवानों ने फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया। कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन के मेला शेड में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में शाम करीब साढ़े छह बजे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। सीसीटीवी कैमरे से आग जलती देख कर्मचारी ने आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। तुरंत आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और फायर सिलिंडर से आग को बुझाया। जानकारी पर इलेक्ट्रिक विभाग जेई चंद्रभान मौके पर पहुंचे और आग के लगने का कारण देखा और शॉर्ट सर्किट को ठीक करने में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। आग बुझा दी गई है। कोई भी खास नुकसान नहीं हुआ है।