फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 22 धू-धूकर जलती गृहस्थी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा के जमुनिहा गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। लपटों में सारी गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जमुनिहा निवासी गुलाब चंद्र मौर्य पुत्र रघुनंदन मौर्य के घर में करीब 6 बजे अचानक वोल्टेज तेज होने से शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि परिवार कुछ बचा नहीं सका। घर में रखा सारा सामान और बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए।
आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद कराई। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हो गया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें