ई-रिक्शा से पांच बैटरी चोरी
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव में एक ई-रिक्शा चालक के घर के बाहर से पांच बैटरी चोरी हो गईं। खंडेहा निवासी अवसेरी रोज की तरह अपना ई-रिक्शा घर के दरवाजे पर खड़ा करके सोया था। 18-19 जून की रात करीब एक से दो बजे के बीच चोरों ने रिक्शे से सभी पांचों बैटरी निकाल लीं। सुबह जब अवसेरी रिक्शा चलाने निकला तो बैटरी गायब देखकर हैरान रह गया। उसने पुलिस से बैटरी बरामद करने और मदद की गुहार लगाई है। मऊ थानाध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
-
घर के बाहर से बकरी और उसके दो बच्चे चोरी
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के चकला पुरवा गांव में एक बकरी और उसके दो बच्चों की चोरी हो गए हैं। चकला पुरवा निवासी शारदा प्रसाद यादव ने बताया कि यह घटना 18 जून की रात को हुई। यादव परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे जब वह उठे, तो देखा कि बकरी और उसके दोनों बच्चे गायब थे। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की जा रही है। (संवाद)