फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : जिलाध्यक्ष समेत 81 सपाइयों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करने पर जिलाध्यक्ष समेत 81 सपाइयों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि 19 अक्तूूबर को सपाई जुलूस लेकर कलक्ट्रेट जा रहे थे। रोकने पर कोविड नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

इस पर एसआई आनंद मिश्रा की तहरीर पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, महासचिव फराज खान व महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाई वर्मा समेत 81 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर आवाज बंद कराई जा रही है। सपाई इससे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह के अंदर सपाइयों पर इस तरह का पांचवां मामला दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर जनभावना को दबाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें