राजापुर(चित्रकूट)। लामियारी राजापुर पंप कैनाल से निकलने वाली मुख्य नहर व राजापुर कैनाल से निकलने वाली भेदवरा माइनर नहर के अलग- अलग स्थानों पर लीकेज होने से से खेतों में पानी भर जाता है। पानी को पास में बनी सड़क के सहारे से निकाला जा रहा है। पराकों गांव के पास नहर बंद पड़ी है। इसके बाद भी लघु डाल नहर विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
राजापुर क्षेत्र सिंचाई विभाग के लघु डाल नहर शाखा से संचालित लमियारी व राजापुर पंप कैनाल से निकालने वाली नहरों की हालत खराब है। शासन की तरफ से इनकी मरम्मत के लिए लाखों रुपए दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी आए दिन नहर से पानी लीकेज होता रहता है। जो खेतों में व आसपास भर रहा है। जिस स्थान से मुख्य नहर निकालती है वहां पर एक स्थान से पानी लीकेज हो रहा है। इससे खेतों में पानी भर रहा है। पानी को सड़क के सहारे बाहर बहाया जा रहा है। इसी तरह राजापुर पम्प कैनाल से निकलने वाली नहर भेदवारा माइनर भी एक स्थान से लीकेज होने से खेतों में जल भराव हो रहा है। भारतेंदु कु मार मिश्रा ने बताया कि नहर का पानी सड़क से निकालने के कारण सड़क भी खराब हो गई है। लमियारी पंप नहर में वार्च सिस्टम के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये दिए गए थे, जिसमें मनमाने तरीके से कार्य किया गया है। सिंचाई विभाग के लघु डाल नहर विभाग के अवर अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि नहर कहीं टूटी नहीं है। नहर की मरम्मत के लिए शासन से बजट मांगा गया है।