फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर मालिक की पीआरडी जवानों से भिडंत, टीआई ने दोड़ कर पकड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट शहर के बेडीपुलिया से शिवरामपुर मार्ग के बीच नो इंट्री में बालू लदा डंपर रोकने को लेकर दो पीआरडी के जवान व डंपर मालिक से जमकर विवाद हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेडीपुलिया के आगे शिवरामपुर मार्ग पर नो इंट्री होने पर दो पीआरडी के जवान सभी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करा रहे थे।
विज्ञापन

पीआरडी रमेश सिंह ने बताया कि इसी बीच एक बालू लदा डंपर को रोका तो चालक ने दूसरे पीआरडी जवान को गाली देनी शुरु कर दी। इसका विरोध किया गया तो डंपर मालिक लवलेश सिंह भी आ गया और छीना छपटी होने लगी। इसके बाद डंपर नो इंट्री तोड़कर मुख्यालय की ओर जाने लगा।
सूचना मिलते ही टीआई घनश्याम पांडेय ने हमराहियों के साथ डंपर का पीछा कर दो किमी आगे जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद कोतवाली में डंपर को सीज कराया गया। डंपर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें