फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दंपत्ति की पिटाई

Wed, 02 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठियां चटकीं और पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

 
घटना मऊ थाना क्षेत्र के पश्चिम पताई की है। गांव के विजय बहादुर पुत्र बड़कूलाल ने बताया कि पड़ोसी मोला व बच्चा से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

 मंगलवार की शाम को वो खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर गाली दी। विरोध करने पर उसकी लाठियों से पिटाई कर दी।

विजय की पत्नी रन्नू उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। घायल दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो भाई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया। घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें