फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने से बुखार पीड़ित मरीज अस्पतालों में हो रहे भर्ती

विज्ञापन
फोटो - 9- जिला अस्तपाल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम बदलने से बुखार व अन्य रोगों से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हो रहे है। जिसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में भौरी गांव की रामप्यारी रैदास, ऐचवारा गांव की कमलेशिया देवी, कसहाई गांव के राजेश कुमार भर्ती हुए। इसी तरह से पहाड़ी सामुदायिक केंद्र में अशोह गांव का अरुण सिंह, सिधौंली गांव का राकेश तिवारी, व्यवहारा गांव के राजेंद्र कुशवाहा भर्ती हुए। शिवरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मऊब गांव की सुमन देवी, भरतकूप की कविता पटेल, सिलखोरी गांव बच्चा राजू भर्ती हुआ।
नवजात बच्चे की हुई मौत
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के प्रसव के बाद नवजात बच्चे की मौत बुधवार को हो गई।
नेरू हा गांव की गुड़िया पत्नी आदेश के प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया था। जिसका प्रसव बुधवार की सुबह हुआ था। नवजात बच्चा की मौत पैदा होने के कूुछ देर बाद हो गई। जिससे परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला का पहला बच्चा था। इस मामले में जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर के गुप्ता का कहना है उन्हें इस बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें