फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद, पानी और बिजली के लिए किसान परेशान

Mon, 29 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा है कि बुंदेलखंड का किसान बिजली, पानी और खाद  के लिए परेशान हैं। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार की असलियत का पता चल गया है। किसानों की दिक्कतों को लेकर पार्टी ने आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने बुंदेलखंड का दौरा करने के बाद इस नतीजे पर निकले है कि पूरे बुंदेलखंड का किसान पानी, बिजली और खाद के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है।

गेहूं की फसल को सींचने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा। सोसाइटी में खाद नहीं होने से किसान खुले बाजार से ब्लैक में खाद खरीद कर काम चला रहा है।

नहरों को पूरी क्षमता से चलाने, ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली, पर्याप्त खाद, सिंचाई आदि की मांगों को लेकर कई बार जिम्मेदारों से कहा गया पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों में किसानों के माध्यम से नहीं बल्कि दलालों के माध्यम से धान खरीदा जा रहा है। ऐसे में उनको पर्याप्त और सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें