फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्राइवेट दुकानों को आवंटित खाद समितियों से बंटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएपी की किल्लत के चलते प्राइवेट दुकानों को आवंटित खाद सहकारी समितियों से बंटवाई गई। नौ केंद्रों में डीएपी भेजी गई। इसमें से पांच समितियों में वितरण किया है। इसके अलावा अन्य समितियों में खाद नहीं मिलने से किसान निराश होकर लौट गए। दावा किया जा रहा है 1100 मीट्रिक टन एक रैक आने वाली है। जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीएपी की इन दिनों किल्लत है। खाद न मिलने से किसान सहकारी समितियों से लौट रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए डीएम शिवशरणप्पा के निर्देश पर प्राइवेट दुकानों को आवंटित 200 मीट्रिक टन खाद सहकारी समितियों में बांटी जा रही है। रामनगर, खोही, राजापुर, मानिकपुर आदि समितियों से खाद का वितरण न होने से किसान निराश होकर घर लौट गए। किसान हेमंत सिंह, लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि डीएपी खाद नहीं मिलने से रबी की बुआई का कार्य पिछड़ गया है।

सहकारिता विभाग के जिला निबंधक आरके शुक्ला ने बताया कि जिले के सहकारी समिति के नौ केंद्रों में डीएपी भेजी गई है। पहाड़ी उत्तरी, पहाड़ी दक्षिणी, चकौंध, सरधुवा, नांदिन में खाद का वितरण किया गया। ऐचवारा, खंडेहा व रसिन में खाद का वितरण तीन दिसंबर को किया जाएगा। बताया कि 1100 मीट्रिक टन की रैक जल्द ही आने वाले हैं। इससे खाद की कमी नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें