फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छात्राओं ने जाना डिजिटल अरेस्ट से बचने का तरीका

Sat, 17 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए साइबर जागरूकता माह में छात्राओं को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें डिजिटल अरेस्ट से बचने के तरीके भी बतलाए गए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम किए। इसमें साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन की लाइव क्लास का प्रसारण किया गया। साइबर सेल प्रभारी विजय कुमार सिंह की टीम ने महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताया। पुलिस ने कहा कि ठग फर्जी कॉल, लिंक और सोशल मीडिया से ठगी कर रहे हैं। सतर्क रहें, ओटीपी, पिन साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वालों से बचें। पैसा लेने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत नहीं होती। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें