फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू कलह से ऊब कर महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिला गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बसिला निवासी अभिलाष ने बताया कि वह शुक्रवार शाम कर्वी से शटरिंग का काम करके घर पहुंचा। घर में पत्नी सविता देवी से घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नहाकर दोनों बेटों अरुण और अर्पित को लेकर दुकान चला गया। काफी देर बाद जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। छत के रास्ते कमरे में घुसकर देखा तो पत्नी सविता फंदे से लटकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी मृतका की मां सुआकली ने बताया कि बेटी सविता की 6 साल पहले अभिलाष से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही मारकर फंदे से लटकाया है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें