चित्रकूट। थाना रैपुरा के अगरहुडा में लूट के फरार आरोपी अविराज उर्फ भोलू सिंह (24) ने घर में साड़ी से फंदा लगा लिया। युवक पर आरोप था कि दो पहले दुकान में तमंचा दिखाकर कपड़े लूटे थे। युवक के खिलाफ रैपुरा थाने में छह मामले दर्ज थे । हिस्ट्रीशीटर भी घोषित था।
अगरहुडा निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि भतीजा अविराज रविवार को चित्रकूट घूमने गया था। वहां से शाम को लौटने के बाद बहुत था। सोमवार की सुबह मां सुषमा सिंह से खर्च के लिए रुपये मांगे। मां ने कुछ रुपये दे दिए तो भोलू और रुपये मांगने लगा। मां ने डांट दिया था। इसके कुछ देर बाद वह कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जानकारी होने पर उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि भोलू के खिलाफ रैपुरा थाने में छह मुकदमा दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी था। वह अपने साथी रीवा निवासी आकाश पांडेय उर्फ रवि के साथ चित्रकूट के पुरानी लंका में स्थित वैष्णो गारमेंटस में रविवार को गया था। कपड़े खरीदने के बाद रुपये न देकर तमंचा दिखाकर लूट की थी। शोर मचाने पर यह लोग बुलेट छोड़ कर भाग गए थे। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। दुकानदार अमित केसरवानी ने नयागांव थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बाइक से पहचान कर आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व कपड़े बरामद किया हैं। नयागांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि पकड़े जाने के डर से भोलू से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। दूसरे आरोपी रवि को तमंचा समेत पकड़कर जेल भेजा गया है।